हनुमानगढ़ में करनी थी अफीम सप्लाई...पुलिस ने दबोचा
श्रीगंगानगर जिले की राजियासर थाना पुलिस ने ऑपरेशन संकल्प के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 22.50 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रेटा कार में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया।डीआईजी व जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने कालूसर फांटा के पास नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 24 पैकेट में छिपाई गई 22.50 किलो अफीम बरामद हुई। इस मामले में जोधपुर के ओसियां निवासी रामनारायण पुत्र गोरधनराम को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह मादक पदार्थ चित्तौड़गढ़ के बेगूं से लाकर हनुमानगढ़ जिले के रावतसर और जंडवाला मिर्जवाला क्षेत्र में सप्लाई करने वाला था।मामले की विस्तृत जांच के लिए आरोपी को सूरतगढ़ शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के सुपुर्द किया गया है। इस कार्रवाई में राजियासर थाना पुलिस के सिपाही आत्माराम और पतराम की विशेष भूमिका रही। गौरतलब है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन तस्कर कानून से बेखौफ होकर सप्लाई जारी रखे हुए हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद मादक तस्करी के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।
CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स