किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए सरकार ने सकारात्मक कदम उठाए
जयपुर । नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों को खेती को किसानों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद बनाने एवं कम लागत में अधिक उत्पादन करने के संबंध में अधिक से अधिक अनुसंधान करने चाहिए। यूडीएच मंत्री श्री खर्रा बुधवार को जिले के फतेहपुर में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के संगठक कृषि महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं अकादमिक भवनों का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
खर्रा ने कहा कि कीटनाशकों एवं रासायनिक खाद के अधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरक शक्ति कम हुई है, इसलिए हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के संबंध में और अधिक काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से शुरू में उत्पादन भले ही कम हो लेकिन लंबे समय तक हम अधिक उत्पादन ले सकते हैं।यूडीएच मंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने कई सकारात्मक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश खुशहाल नहीं होगा, इसलिए खेती को फायदे का सौदा बनाकर ही 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूर्ण किया जा सकता है।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया