सुशासन एवं लक्ष्य अंत्योदय के लिए प्रतिबद्ध सरकार-पटेल
जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने जोधपुर जिला अंतर्गत पंचायत समिति केरू की कराणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 35 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत मिनी सचिवालय भवन का विधिवत् रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया।
पटेल ने मिनी सचिवालय के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन एवं लक्ष्य अंत्योदय के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी सचिवालय की स्थापना की जा रही है। पटेल ने कहा ग्रामवासियों को एक ही छत के नीचे ग्रामीण विकास,पंचायतीराज,राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी मिलेंगे। इससे गांव के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा और आमजन की प्रशासन तक सीधी पहुंच सुनिश्चित होगी।साथ ही ग्रामीणों को दिन–प्रतिदिन के सरकारी कार्यों के लिए दूर–दराज में नहीं जाना पड़ेगा। पटेल ने कहा क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर हो यह हमारा सामूहिक का दायित्व है। इसके लिए सरकार के साथ समुदाय के स्तर पर भी प्रयास कर स्कूलों का अवसंरचनात्मक विकास किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने विधायक निधि से 8.00 लाख की लागत से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तेतरवालों की ढाणी में कक्षा–कक्ष निर्माण के कार्य की अनुशंसा की।
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई