सरकारी अफसर भी नहीं बचे चोरों से, RAS अधिकारी के घर से दिन में उड़ाया सोना
पुलिस की ढिलाई के चलते पुलिस कमिश्नर जोधपुर में न सिर्फ आमजन बल्कि आरएएस अधिकारियों के मकान भी सुरक्षित नहीं रहे हैं। भगत की कोठी थानान्तर्गत विजय नगर में आरएएस अधिकारी व सलूम्बर एसडीएम के सूने मकान से एक युवक ने दिनदहाड़े आठ लाख रुपए से अधिक का सोना व अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
7 मिनट तक रेकी
युवक ने सात मिनट तक रेकी करने के बाद महज पांच मिनट में वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार विजय नगर निवासी परमजीतसिंह आरएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सलूम्बर एसडीएम पदस्थापित हैं। जो वर्तमान में ड्यूटी पर गए हुए थे। पत्नी कामाश्री सोमवार दोपहर ड्यूटी पर मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर में नर्सिंग कॉलेज गई थी।
दोपहर को घुसा युवक
पीछे भूतल पर मकान में कोई नहीं था। मकान के लॉक लगा हुआ था। प्रथम मंजिल पर भाई भरतसिंह व परिवार सहित रहता है। दोपहर करीब 12 बजे मुख्य गेट खोलकर एक युवक मकान में घुसा। भूतल पर ताले तोड़कर वह अंदर घुसा और अलमारी के ताले तोड़कर 7-8 तोला सोने के आभूषण चुरा लिए। इसमें सोने का नेकलेस और तीन छोटी कानों की जोड़ियां शामिल हैं। इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। दोपहर में प्रथम मंजिल पर रहने वाले बड़े भाई भरतसिंह को पता लगा तो पुलिस को सूचना दी। साथ ही एफआइआर दर्ज कराई।
अंदर-बाहर, सीढ़ियों पर रेकी के बाद वारदात
वारदात स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसमें युवक की हिमाकत कैद हो गई। दिनदहाड़े गेट खोलकर चोर आराम से मकान में घुसा था। वह सीढ़ियां भी चढ़ा और ऊपर का दरवाजा चेक किया। वह बंद होने पर आरोपी नीचे आया और बाहर निकल गया। कुछ देर रेकी करने के बाद वह दोबारा मकान में आया और पांच मिनट में ही वारदात करके निकल गया था।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह