होटल के ब्यूटी पार्लर में युवती का संदिग्ध हालत में शव मिला
चूरू । राजस्थान के चूरू में होटल सनसिटी के लेडिज ब्यूटी पार्लर में 24 वर्षीय युवती का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। अपनी जवान बेटी का शव फंदे से लटकता देख पिता के होश उड़ गए। पिता ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। तब परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने शव को डीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसपी जय यादव के निर्देश पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में लग गई। अस्पताल में मोर्चरी के सामने सैन समाज के लोगों की भीड़ लग गयी है। समाज के लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया। वहीं दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
अस्पताल में परिवार के विकास रक्षक ने बताया कि उसके ताउ की बेटी 24 वर्षीय बुलबुल रक्षक होटल सनसिटी के लेडिज ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उसको होटल की ओर से ही वेतन दिया जाता था। शनिवार सुबह अन्य दिनों की तरह वह ब्यूटी पार्लर गयी थी। देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। बुलबुल के पिता राजकुमार ने उसको कॉल किया। कॉल रीसिव नहीं हुआ। तब रात करीब 10 बजे वह स्कूटी लेकर ब्यूटी पार्लर गये तब इस मामले का पता चला।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान