गिल की बल्लेबाज़ी ने जीता दिल, इंग्लिश दिग्गज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने भारत के नए कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है। रामप्रकाश ने गिल के दमखम, कौशल और जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज ने दिखा दिया है कि वह 'फैब फोर' में जगह लेने के लिए तैयार हैं और सक्षम हैं। फैब-4 उन चार बल्लेबाजों की सूची को कहा जाता है, जो पिछले एक दशक में दुनिया के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। रामप्रकाश ने कहा कि गल अब इस जिम्मेदारी को संभालने में सक्षम हैं। फैब-4 की लिस्ट में फिलहाल विराट कोहली, केन विलियम्सन, जो रूट और स्टीव स्मिथ शामिल हैं।
गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में 269 और 161 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने लीड्स में सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में 147 रन भी बनाए थे। रामप्रकाश ने 'द गार्डियन' में लिखा, 'हमें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि एक युवा टीम के नए कप्तान के रूप में उदाहरण स्थापित करने के लिए उनकी सहनशक्ति, उनके कौशल और उनके जज्बे की दाद देनी होगी।'
उन्होंने कहा, 'कप्तानी किसी खिलाड़ी की फॉर्म पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसने उन्हें एकाग्र किया है और पिछले तीन सप्ताह में उन्होंने अपनी तीन सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली। हम उस दौर के अंतिम पड़ाव पर हैं, जिसमें तथाकथित फैब फोर – विराट कोहली, जो रूट, स्टीव स्मिथ और केन विलियम्सन का दबदबा रहा है और ऐसे खिलाड़ियों की तलाश जारी है, जो उनकी जगह ले सकें।'
रामप्रकाश ने कहा, 'गिल ने दिखा दिया कि वह उनकी जगह लेने में सक्षम हैंं। वह खेल के तीनों प्रारूप में खेलते हैं और बड़ी अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाते हैं। उनकी तकनीक शानदार है।' यह 25 वर्षीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर के बाद एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान भी बने। भारत ने उनके शानदार प्रदर्शन से दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। भारत लीड्स में पहला टेस्ट मैच पांच विकेट से हार गया था। तीसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स