राजस्थान में विद्युत कनेक्शन लेना अब आसान
सीकर. राजस्थान के अंदर विद्युत कनेक्शन लेना और भी अधिक आसान हो गया है. नए विद्युत कनेक्शन के लिए अब विद्युत विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. विद्युत कनेक्शन के लिए अब घर बैठे ही विद्युत विभाग के कर्मचारी आएंगे और कनेक्शन करके जाएंगे. नए बिजली कनेक्शन के लिए ई-मित्र के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया गया है. डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा ने बताया कि ई-मित्र एप्लीकेशन को अब डिस्कॉम के न्यू कनेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम मॉड्यूल से इंटीग्रेटेड कर दिया गया है.
इससे अब ई-मित्र पर आवेदन के साथ ही डिस्कॉम कर्मियों के स्तर पर की जाने वाली इंस्पेक्शन, डिमांड नोट जारी करने आदि समस्त प्रक्रियाएं भी एनसीएमएस मॉड्यूल पर आधारित की जाएगी. इससे आवेदकों को ई-मित्र के माध्यम से आवेदन के बावजूद कनेक्शन के लिए डिस्कॉम कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत अब नहीं होगी और सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उन तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी. इससे लंबित कनेक्शनों की मॉनिटरिंग का काम भी ऑनलाइन हो पाएगा. जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर डिस्कॉम ने एक साथ यह सुविधा शुरू कर दी है.
पेपरलेस सिस्टम को मिलेगी मजबूती
विद्युत विभाग की इस नए सिस्टम से सब डिविजन कार्यालयों में हर कनेक्शन के लिए अलग से मैन्युअल पत्रावलियां तैयार करने से फाइलों के बढ़ते बोझ के काम को भी कम किया जा सकेगा. इससे राजस्थान डिस्कॉम की कार्य प्रणाली में पेपरलेस सिस्टम को मजबूती मिलेगी और हम लोगों को भी विद्युत कनेक्शन लेने में राहत मिलेगी.
साइट निरीक्षण में आएगी पारदर्शिता
आवेदक के नए कनेक्शन के लिए आवेदन के बाद साइट के निरीक्षण के लिए जेईएन साइट सत्यापन मोबाइल एप्लीकेशन को भी एनसीएमएस के साथ एकीकृत कर दिया गया है. इससे नए कनेक्शन की फिजिबिलिटी और एस्टीमेट मौके पर ही तैयार किया जाएगा. जेईएन साइट वेरिफिकेशन एप और एनसीएमएस के इंटीग्रेटेड किए जाने से ऑन साइट जांच में पारदर्शिता आएगी और समय की बचत भी होगी.
आज से बदल गया आपका वित्तीय और डिजिटल अनुभव: 1 अप्रैल के 10 अहम नियम
LPG को लेकर राहत: भोपाल में बुकिंग कम हुई, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
ड्रॉपआउट रोकने की पहल: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत
1 अप्रैल से झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के रेट
उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, बाबा महाकाल के दर पर अक्षय-टाइगर संग डिंपल कपाड़िया
सियासी घमासान: निर्मला सप्रे ने बीजेपी जॉइन करने से किया इनकार, कोर्ट ने मांगा प्रमाण
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव: 65 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DM बदले
1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म! अप्रैल में आएगी 35वीं किस्त, जानें डेट