गहलोत बोले हमारी सरकार की योजनाओं को किया जा रहा बंद
जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर प्रवास पर है जहां उन्होंने कांग्रेसजनों से मुलाकात की इसके बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से खास बातचीत करते हुए कहा कि हमारी सरकार की योजनाएं बंद की जा रही है. राशन की दुकान पर मिलने वाला किट भी बंद कर दिया गया है।
थैली पर से मेरा फोटो हटाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का फोटो लगाया जा सकता था योजना बंद करने से आमजन में आक्रोश है. पेपर लीक मामले को लेकर गहलोत ने कहा कि देश के कई राज्यों में पेपर लीक होने की घटनाएं हो रही है. हमारी सरकार में मामला सामने आने के बाद तत्परता से कार्रवाई की गई. पेपर लीक मामले में जो भी दोषी पाए जाते है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आरपीएससी मामले को लेकर गहलोत ने बयान देते हुए कहा कि आरपीएससी के शुरू से ही अपने नियम बने हुए है. किसी भी आरपीएससी सदस्य को सीधे हटाने का प्रावधान नहीं है यदि किसी भी प्रकार का बदलाव होता है तो चर्चा होनी चाहिए. गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत पर कटाक्ष भी किया. वहीं बारिश के बाद टूटी सडक़ों के सवाल के जवाब पर गहलोत ने कहा कि पूरे राजस्थान में एक जैसे हालात है जयपुर से लेकर जोधपुर की सडक़ें तक टूटी हुई है. सडको के रिपेयर इत्यादि का कोई रोड मैप नहीं है. इतने काम करने के बाद भी जनता द्वारा स्वीकार नहीं करने पर गहलोत ने सकारात्मक तरीके से मुस्कुराकर जवाब दिया और कहा कि यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है. कांग्रेसजनों के प्रेम, उत्साह और भीड़ पर गहलोत ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्रेम और समर्पण है।
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
सीमा क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता, युवक से गहन पूछताछ जारी
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
जोधपुर हाईकोर्ट में सुरक्षा अलर्ट, कामकाज किया गया स्थगित
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक