राजस्थान में गैस सिलेंडर के दाम में हुई कटौती, आज से नई दरें लागू
राजस्थान के लोगों के लिए पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से राहत की खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों का रिव्यू करने के बाद एलपीजी की कीमतों में कटौती की है। तेल कंपनियों ने 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये प्रति सिलेंडर तक कटौती की है। हालांकि इस कटौती का लाभ घरेलू उपयोग वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा। इस कटौती का लाभ दुकानदारों और व्यापारियों को मिलने वाला है। संशोधित दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष में ये चौथी बार कीमतों में कमी की गई है। साल भर में करीब 150 रुपये तक की कमी की गई है। सोमवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बाजार में 1698 से बजाए 1668 रुपये में मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर 806.50 रुपये प्रति सिलेंडर ही रहेगा।
उन्होंने बताया कि ये लगातार चौथा महीना है, जब कंपनियों ने कीमतों का रिव्यू करते हुए कटौती की है। इससे पहले जून में कंपनियों ने 69.50 रुपये, मई में 19 रुपये और अप्रैल में 31.50 रुपये की कटौती की थी। वहीं मार्च में 26 रुपये और फरवरी 13.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई