नारियल के रेशे से बनी गणपति प्रतिमा का नहीं हुआ विसर्जन...जाने क्यों
कोटा। राजस्थान के कोटा में अनंत चतुर्दशी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। देर रात तक किशोरसागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इधर, कोटा में एक गणेश प्रतिमा ऐसी थी जिसका विसर्जन नहीं किया गया। बल्कि किशोर सागर में स्नान करवाकर फिर से स्थापित कर दिया गया। दरअसल गुरुधाम कॉलोनी रोटेदा सोगरिया स्थित मुख्यालय पर स्थापित 16 किलो नारियल के रेशे से निर्मित इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा को विधिवत पूजन कर सूरजपोल गेट के पास से मुख्य शोभायात्रा में सम्मिलित किया गया। इस दौरान पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संदेश देकर 10 हजार पंपलेट शोभायात्रा में वितरित किए गए। जिसमें जल संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि जल प्रकृति की अनमोल संपदा है। जलीय जीवों की सुरक्षा होगी तब जल शुद्ध होगा। दूषित पेयजल समस्त बीमारियों का कारण है। गणपति की प्रतिमा को विसर्जित करने की परंपरा को प्राकृतिक संतुलन के साथ जोड़ते हुए जलीय जीवों की सुरक्षा एवं पर्यावरण की रक्षा करें। बढ़ते जल प्रदूषण को रोकने का उत्तरदायित्व हम सभी का है। जिला मुख्यालय पर स्थापित की गई साढ़े 3 फीट की इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा शहर की एकमात्र ऐसी प्रतिमा है। जिसे वर्ष 2021 से विसर्जित नहीं किया जाता। शोभायात्रा में सम्मिलित करते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए बारहद्वारी तक ले जाकर जल स्नान करवाने के बाद वापस मुख्यालय पर लाकर स्थापित किया जाता है। प्रतिमा की साल भर पूजा अर्चना और आरती होती है।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला