गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ
जयपुर । जोधपुर जिला स्तरीय गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ हुआ। केन्द्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के मार्केर्टिग योजनान्तर्गत 07 दिवसीय प्रदर्शनी का उन्नति नेहरू युवा मंडल जोधपुर के माध्यम से आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मीडिया एवं संचार अधिकारी, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग, किरण वीएन सहायक निदेशक हस्तशिल्प सेवा केंद्र जोधपुर और रिको जैसलमेर के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा किया गया।
संचार अधिकारी आशीष ने सभी दस्तकारों द्वारा लगाई स्टॉलों का भ्रमण कर उन्हे आगे प्रोत्साहन हेतु उनके उत्पादन में नवीनीकरण के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सभी हस्तशिल्पियों को अपने उत्पाद का बेहतर प्रदर्शन भी करना चाहिए जिससे उत्पाद की बेहतर बिक्री हो सके। मेले के आयोजनों से भारतीय हस्तशिल्पकारों की रचनात्मक को नया रूप प्रदान करने लगे हैं। भारत का प्रत्येक क्षेत्र अपने विशिष्ठ हस्तशिल्प को गौरवान्वित करता है।बजरंग लाल सारस्वत बाल अधिकारिता विभाग जोधपुर ने बताया गया कि सरकार के सहयोग से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत आर्टीजनों के उत्थान के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। समाज में आवश्यक उपयोगी उत्पादों के कच्चा माल की उपलब्धता एवं विपणन प्रक्रिया किस प्रकार से ई कॉर्मस के माध्यम से एवं मेलों के आयोजन से की जा सकती है। श्री किरण वीएन सहायक निदेशक हस्तशिल्प ने बताया कि राजस्थान कसीदाकारी एवं बंधनी काम के वस्त्रों, हीरे जवाहरात जडे आभुषणों, चमकते हुए नीले बर्तन और मीनाकारी के काम के लिए प्रसिद्ध है। उन्होने बताया कि कलाऐं हजारों सालो से पीढी दर पीढी पोषित होती आ रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन