पटाखे की चिंगारी से पांच ट्रॉली चारा जलकर राख
अजमेर। पटाखे की चिंगारी से गेगल थाना क्षेत्र के मुहामी गांव में बाड़े में रखे चारे में आग लग गई, जिससे बाड़े में रखा 5 ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना तुरन्त दमकल को दी। इस पर अजमेर से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि मुहामी गांव बाय महाराज मंदिर के पास मोती सिंह के बाड़े में रखे चारे में अचानक आग की लपटे उठती दिखी। चारे में आग की लपटे देख आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तुरन्त गेगल थाना पुलिस व दमकल को सूचना दी। ग्रामीणों ने पास ही गुजर रहे एक पानी के टैंकर को रोककर आग को बुझाने का प्रयास किया। पानी के टैंकर से काफी हद तक आग पर काबू पा लिया, जिससे आग ज्यादा नहीं फैल पाई। सूचना पर गेगल थाने के एएसआई विश्राम जाट मौके पर पहुंचे। दमकल से आग को पूरी तरह बुझाया गया। आग से 5 ट्रॉली चारा जला है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश