इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण, 85 फीसदी काम पूरा
इंदौर: मध्य प्रदेश में इंदौर-दाहोद रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है. रेल परियोजना के तहत आने वाली टीही सुरंग का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है. अगले तीन महीने में फिनिशिंग और ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। यानी माना जा सकता है कि जून तक सुरंग पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी। इस सुरंग की खास बात यह है कि सुरंग के अंदर तीन किलोमीटर तक बिना पटरी बिछाई जा रही है।
6 साल से चल रहा सुरंग का काम
इंदौर-दाहोद रेल लाइन में टीही सुरंग का काम सबसे अहम था. तीन किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने का काम 6 साल से चल रहा था. इसका सिविल वर्क रेलवे ने पिछले साल ही पूरा कर लिया था. सुरंग के आगे के हिस्से की बात करें तो रेलवे ने फिनिशिंग से पीथमपुर, पीथमपुर से गुणावद के बीच पटरी बिछा दी है।
इंदौर से सीधा जुड़ेगा धार
जल्द ही धार इंदौर से जुड़ जाएगा. इस प्रोजेक्ट को साल 2008 में मंजूरी मिली थी. जिसमें पहले सुरंग का कोई प्रस्ताव नहीं था। बाद में अधिकारियों ने सुरंग को प्रोजेक्ट में जोड़ दिया। वर्ष 2017-18 में टेंडर जारी किए गए। इसके बाद काम शुरू हुआ, लेकिन कोरोना की भेंट चढ़ गया। वर्ष 2017-18 में टेंडर जारी किए गए। इसके बाद काम शुरू हुआ। हालांकि कोविड के बाद रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को फ्रीज कर दिया और टेंडर को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया। आपको बता दें कि, टीही-पीथमपुर सुरंग के निर्माण से अब इंदौर से दाहोद तक सीधी रेलवे लाइन उपलब्ध हो जाएगी। जिससे इंदौर से दाहोद, गुजरात और महाराष्ट्र तक आसानी से यात्रा की जा सकेगी।
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल