मासूम बेटियों के साथ पिता का यौन शोषण
जयपुर|राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्ररेट इलाके में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। यहां एक कलयुगी पिता पर अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ यौन शोषण, मारपीट और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। बड़ी बेटी ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि जब वह मात्र 6 वर्ष की थी, तब उसके पिता ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसी डर के साये में आरोपी पिता पिछले 12 वर्षों से अपनी बेटी का यौन शोषण करता रहा। करीब एक महीने पहले भी आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की थी।
विज्ञापन
हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब आरोपी ने अपनी 15 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ शुरू कर दी। छोटी बेटी ने तुरंत इसका विरोध किया और अपनी बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी। दोनों बहनों ने आपस में आपबीती साझा की और उन्हें एहसास हुआ कि उनका पिता ही उनका सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है। इसके बाद दोनों ने अपनी मां को पूरी सच्चाई बताई।घर में इस घृणित कृत्य का खुलासा होने पर जब मां ने विरोध किया, तो आरोपी पिता झगड़ा करने लगा और गिरफ्तारी के डर से तीन दिन पहले घर से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, मारपीट और पोक्सो कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है। सहायक पुलिस आयुक्त ने पीड़ितों के बयान दर्ज किए और उनका मेडिकल करवाया। इसके अलावा, एफएसएल (FSL) टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। वर्तमान में पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
FSL रिपोर्ट में जहर नहीं मिला, मेडिकल बोर्ड करेगा अंतिम घोषणा