बेटियों का यौन शोषण करने वाला पिता अरेस्ट, मां पर भी मिलीभगत का आरोप
जयपुर। बेटियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान कहा जाने वाला घर भी अब सुरक्षा नहीं दे पा रहा है। घरों में ही खास परिजन ही बच्चियों की इज्जत को बेआबरू कर रहे हैं। ऐसा ही इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला जयपुर शहर में सामने आया है। जहां एक कलियुगी पिता ने अपनी आठ और दस साल की बच्चियों के साथ बलात्कार किया। जब मामला खुला तो मां ने समाज की दुहाई देकर मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने खुद मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शहर की पॉश कॉलोनी का मामला
जयपुर शहर का यह मामला कोई कच्ची बस्ती का नहीं बल्कि एक पॉश कॉलोनी का है। यहां शराबी पिता अपनी दो बेटियों को हवस का शिकार बना रहा था। उसे जब भी मौका मिलता वह उनसे बलात्कार करता। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चियों के पेट दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद मामला संदेहास्पद लगने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी।
सब जानकर भी चुप रही मां
बच्चियों के साथ हो रही इस घिनौनी वारदात का पता मां को पहले ही था, लेकिन लोक लाज के डर से उसने दोनों बेटियों को चुप करा दिया। अस्पताल में भी मां ने मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया। तब पुलिस ने स्वयं मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता