डीजल टैंकर से कुचले पिता-पुत्र की मौत
नगर । ज़िले के कस्बे नगर में कैलाश मिश्रा की टाल के पास एक डीजल टैंकर देर रात्रि को बाइक सवार पिता व पुत्र को बुरी तरह कुचलते हुए शवों को सड़क पर घसीटता ले गया। जिससे दोनों पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करके नगर-डीग-भरतपुर मार्ग पर जाम लगाया है। गत रात्रि गांव तरोंडर हाल नगर-सीकरी रोड निवासी और उसका पुत्र बाइक से पुराने घर खेड़ली मार्ग गोकुलधाम के मकान पर सोने जा रहे थे। तभी तेज गति से आए टैंकर चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी और बाइक पर सवार पिता पुत्र को 1 किलोमीटर के करीब घसीटता ले गया। जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने अपने इनपुट के आधार पर टैंकर चालक को डीग में नाकाबंदी करते हुए टैंकर सहित गिरफ्तार कर लिया। इससे गुस्साये लोगों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर मृतक के परिजनों ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए मुआवजे की मांग की है।
लोगों का कहना है कि डीग रोड पर पूर्व में भी 3 घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने अभी तक इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं लगवाए हैं। इसको लेकर लोग कई बार अधिकारी से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर चुके हैं। जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद डीग एडिशनल एसपी गुमनाराम और उपखंड आधिकारी अनुराग हरित मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन और गुस्सा ग्रामीणों की मांग थी कि मृतकों के परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाए तभी शवों को उठाएंगे। मृतक नर्स के पद से 31 जुलाई को सेवानिवृत हुए थे। जबकि उनके साथ इस हादसे में मरने वाला पुत्र की अभी सरकारी अध्यापक में पोस्टिंग हुई थी।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार