छेड़खानी से गुस्साए परिजनों ने शिक्षक को चप्पलों से पीटा
जालौन । यूपी के जालौन में एक शिक्षक ने कक्षा 7 की छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी जिससे गुस्साई छात्रा और उसके परिजनों ने शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी। छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए शिक्षक पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह मामला कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना स्थित कन्या जूनियर विद्यालय का है। यहां पर तैनात एक शिक्षक ने नाबालिग कक्षा 7 की छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट कर दी। यह बात जब छात्रा ने अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा काटा और शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद परिजनों ने थाने मे पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस 13 वर्षीय मासूम छात्रा ने शिक्षक की करतूत अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने स्कूल में जाकर जमकर हंगामा काटा और शिक्षक के खिलाफ पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। इस दौरान परिजनों ने बताया कि शिक्षक कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करता है। छात्रा के प्राईवेट पार्टस को छूता और उसका दुपट्टा हटा देता है। जब इसका विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट भी करता था। बीईओ प्रकाश का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच करवाई जा रही है। अगर छेड़छाड़ का मामला सही पाया जाता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी और जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी। वहीं सीओ कालपी डॉ देवेंद्र का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच पड़ताल की जा रही है।
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े