लोक देवता बाबा रामदेव का मेला शुरू
जयपुर । जोधपुर मारवाड़ का कुंभ बाबा रामदेव का भादवा मेला भाद्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया गुरुवार को जोधपुर में मसूरिया मंदिर और रामदेवरा में एक साथ शुरू हो गया, जो भाद्र शुक्ल पक्ष की एकादशी (14 सितंबर) तक जारी रहेगा। जोधपुर में मसूरिया में स्थित बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन के लिए बुधवार रात से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया. सुबह 4 बजे भव्य मंगला आरती हुई. इस दौरान पूरे क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध के लिए भारी तैनाती की. बड़े अधिकारी खुद पूरी रात मंदिर में डटे रहे।
मेले को देखते हुए जोधपुर में स्थानीय अवकाश भी है. पाल रोड क्षेत्र पर पूरे दिन यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. हालांकि, आधिकारिक रूप से मेला गुरुवार से प्रारंभ हुआ है, लेकिन पिछले एक महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन किए हैं।बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ, जिनसे उन्होंने शिक्षा दीक्षा ग्रहण की, रामेदवरा से 12 किमी दूर गुरु का धुणा है. उनकी समाधि जोधपुर के मसूरिया पहाड़ी स्थित मंदिर में है. मसूरिया मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि जब बाबा रामदेव ने रूणेचा में समाधि ली थी तब कहा था कि मेरी समाधि पर आने से पहले जो मेरे गुरु की समाधि के दर्शन करेगा, उसकी मनोकामना पूर्ण होगी. यही कारण है कि मेले के दौरान रामेदवरा जाने से पहले श्रद्धालु पहले जोधपुर उनके गुरु की समाधि के दर्शन करने आते हैं. इससे उनकी मनोकामना पूर्ण होती है. हर वर्ष जोधपुर में ही करीब 10 लाख लोग दर्शन के लिए आते हैं। रामदेवरा में आयोजित हो रहे 640वें भादवा मेले से पहले ही एक माह में 15 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं. वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर दिन बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं. बाबा का जन्म राजा अजमल के घर भाद्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया को हुआ था. यही कारण है कि उनके भक्त इस दिन उनकी रामदेवारा स्थित समाधि के दर्शन करने में आतुर रहते हैं. बाबा को हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है. सभी प्रकार के भेद-भाव को मिटाने के लिए सभी धर्मों में एकता स्थापित करने के कारण बाबा रामदेव हिन्दुओं के देवता हैं, तो वहीं मुसलमानों के लिए रामसा पीर है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही