समर वेकेशन में बढ़ी सुविधा, रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
जयपुर। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी चुनौती से निपटने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने समय रहते तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें चलाने और कई लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का ऐलान किया है। यह व्यवस्था 15 जुलाई तक जारी रहेगी।
हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री आसानी से सफर कर सकें।
76 स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया
ट्रेनों में सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों के लिए बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में दी गई लिखित जानकारी में बताया कि देश के 76 प्रमुख स्टेशनों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस समर्पित यात्री होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। इन जगहों को इसलिए तैयार किया जा रहा है, ताकि पीक आवर्स में प्लेटफॉर्म पर होने वाली भीड़ को व्यवस्थित तरीके से संभाला जा सके।
ये सुविधाएं मिलेंगी
इन होल्डिंग एरिया में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, टिकट काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन सूचना बोर्ड और पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे, लगेज स्कैनर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और अग्निशमन प्रणाली भी लगाई जाएगी। इसके अलावा आरओ पेयजल और पुरुष, महिला व दिव्यांगजन के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा भी होगी। बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस तरह का एक मॉडल होल्डिंग एरिया पहले ही शुरू किया जा चुका है, जिसे यात्रियों ने काफी सराहा है और इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ में उल्लेखनीय कमी आई है।
गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता
क्या तेल की जंग ने बढ़ाई ईरान-सऊदी दूरी? सामने आई नई थ्योरी
NEET लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश- छात्रों के हित सर्वोपरि
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 देखने से पहले जान लें मैच की टाइमिंग और बाकी जरूरी जानकारी
अतिक्रमण हटाने पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- इच्छाशक्ति की कमी क्यों?
डॉलर की कमी से परेशान पाकिस्तान को चीन ने दी नई संजीवनी
'मोबाइल बन रहा माता-पिता का विकल्प', सुप्रीम कोर्ट ने बताई समाज की बड़ी चुनौती
जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
छात्रों का फूटा गुस्सा, शिक्षकों की बर्खास्तगी और हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था पर किया प्रदर्शन