पात्र वंचित परिवारों को मिल सकेगा प्रधानमंत्री आवास
जयपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत राज्य सरकार ने ‘‘सभी को आवास ’’ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में सर्वेयरों की नियुक्ति करते हुए, पात्र लाभार्थियों का सर्वेक्षण प्रारंभ करा दिया है। लाभार्थी स्वयं के स्तर पर मोबाइल एप्प के माध्यम से स्वयं का सर्वे कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमेन्द्र नागर ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ‘‘आवास प्लस 2024 मोबाईल एप्पलीकेशन‘‘ का उपयोग कर वंचित पात्र परिवारों के लिये सर्वेक्षण प्रारभ्भ करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में गाइडलाइन (एसओपी) जारी की गई है। इस योजना में पात्र परिवार ‘‘आवास प्लस 2024 मोबाईल एप्पलीकेशन‘‘ के माध्यम से स्वयं आवेदन कर सकेंगे। इस हेतु मंत्रालय द्वारा पात्र परिवारों के लिए नये मापदण्ड निर्धारित किए गए हैं। योजनान्तर्गत परिवार के किसी एक सदस्य को लाभार्थी के रूप में चयन किया जाएगा। परिवार में महिला सदस्य होने की स्थिति में महिला को ही लाभार्थी बनाया जाएगा। महिला नहीं होने की स्थिति में परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को लाभार्थी बनाया जा सकता है। श्री नागर ने बताया कि योजना में पात्र परिवार दो तरह से आवेदन कर सकेंगे, प्रार्थी स्वयं ‘‘आवास प्लस 2024 ऐप‘‘ के माध्यम से आवेदन कर सकता है एवं दूसरे तरीके में ग्राम पंचायत में नियुक्त सर्वेयर के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। प्रार्थी को इस हेतु अपने दस्तावेज अपलोड कर फेस ऑथेन्टिकेशन कराना होगा। आवेदन के पश्चात मामलों का सत्यापन विभाग के विभिन्न स्तर के अधिकृत अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट
अफीम उत्पादकों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से शुरू होगी तौल प्रक्रिया, सरकार ने बनाई रणनीति
राज्य में टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के संबंध में उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति की बैठक आयोजित