चुनाव विकास से नहीं राम राम करने से जीते जाते हैं
कोटा। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने चुनाव जीतने के लिए विकास के बजाय जनता के साथ सतत संपर्क बनाए रखने को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। सिमलिया में पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने की कुंजी है गांवों में जाकर लोगों से नियमित राम-राम करो, मिलो और उनका हाल-चाल जानों।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया चुनाव जीतने का फॉर्मूला
मंत्री नागर ने कहा कि यह सोचना कि केवल विकास कार्य कराकर चुनाव जीते जा सकते हैं, एक भ्रम है। उन्होंने उदाहरण दिया कि यदि आपने विकास किया लेकिन गांवों में संपर्क नहीं रखा, तो चुनाव हारना तय है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गांवों में जाओ, राम-राम करो, लोगों से उनके दुख-सुख में जुड़ो। यही चुनाव जीतने का असली तरीका है। उन्होंने हारी-बीमारी में लोगों के साथ खड़े रहने और सतत बातचीत बनाए रखने को अहम बताया। मंत्री नागर के इस बयान की राजनीतिक गलियारे में जमकर चर्चा हो रही है। वैसे मंत्री नागर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी जमीनी हकीकत समझाने के लिए यह सब कहा था, लेकिन इसके अलग-अलग अर्थ निकाले जा रहे हैं।
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत