समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी-कुमावत
जयपुर। कुमावत समाज सेवा समिति दांतारामगढ़ के तत्वावधान में 12 वां प्रतिभा सम्मान समारोह जिनियस मेगामाइंड स्कूल, पचार, दांतारामगढ़, सीकर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सरकार में पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे।
पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि कुमावत समाज का सरकारी सेवा में प्रतिनिधित्व बहुत कम है, राजनीति और व्यापारिक क्षेत्र में भी समाज की भागीदारी कम है, इसके लिए समाज को शिक्षित होना बहुत जरूरी है ताकि समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा की समाज हित में शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जिससे समाज शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक अग्रसर हो। कार्यक्रम में समिति ने आर ए एस में फाइनल रुप से चयनित होने पर इक्यावन हजार रूपए तथा आईं ए एस में फाइनल रुप से चयनित होने पर एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार आगामी सम्मान समारोह में देने की घोषणा की। समारोह में कक्षा 10, 12 स्नातक, स्नातकोत्तर तथा उच्च शिक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित किया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन