राजस्थान के नामचीन होटल में ED की बड़ी रेड, महादेव बेटिंग ऐप कनेक्शन में शादी में आए लोग निशाने पर
ED Action in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयरमोंट में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े एक मामले में बड़ी छापेमारी की। छत्तीसगढ़ के रायपुर से आई ईडी की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की, जिसमें होटल के दो-तीन कमरों में ठहरे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए होटल में रुके थे और इनका संबंध महादेव बेटिंग ऐप के अवैध नेटवर्क से बताया जा रहा है। ईडी की टीम ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों ने बताया कि टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े संदिग्ध होटल में मौजूद हैं। इसके आधार पर होटल में दबिश दी गई और संदिग्धों से पूछताख की जा रही है।
जयपुर में पहले भी हुई थी कार्रवाई
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब जयपुर में इस नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई हुई हो। इससे पहले 16 अप्रैल को ईडी ने जयपुर के सोडाला क्षेत्र में ड्राय फ्रूट कारोबारी भरत दाधीच के फ्लैट सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टो करेंसी और शैल कंपनियों से जुड़े अहम सबूत मिले थे।
महादेव बेटिंग ऐप पर होती अवैध सट्टेबाजी
दरअसल, महादेव बेटिंग ऐप एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच है, जो क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों पर सट्टा लगवाने के लिए जाना जाता है। यह ऐप और इसकी वेबसाइट के जरिए अरबों रुपये का लेन-देन करता है। ईडी की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क में कई प्रभावशाली लोग और व्यावसायिक संस्थाएं शामिल हैं। अनुमान है कि इस घोटाले में 40 हजार करोड़ रुपये तक की हेराफेरी हो सकती है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी ईडी ने इस नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की थी और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अप्रैल में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कोलकाता और दिल्ली में 60 से अधिक ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार