ईडी की रिटायर्ड IAS रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उनके परिसरों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
1982-बैच के अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा हाल ही में दर्ज की गई सीबीआई एफआईआर के बाद ईडी ने एक्शन लिया है। फरवरी में पूर्व सचिव के यहां सीबीआई ने छापा मारा था। अभिषेक 2019 में DPIIT (तत्कालीन औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग) से सेवानिवृत्त हुए हैं।
अफसर की बेटी के खिलाफ भी दर्ज है मामला
सूत्रों ने बताया कि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत अभिषेक के परिसरों की तलाशी ले रही है। सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि अभिषेक ने सेवानिवृत्ति के बाद उन निजी कंपनियों से परामर्श शुल्क के रूप में बड़ी रकम प्राप्त करके खुद को अवैध रूप से समृद्ध किया, जिनके मामले उन्होंने सेवा में रहते हुए निपटाए थे।सीबीआई और ईडी ने उनकी बेटी वेनेसा पर भी मामला दर्ज किया है।
सेवानिवृत्त अधिकारी ने वायदा बाजार आयोग के अध्यक्ष का पद भी संभाला था और भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के एक संदर्भ पर उनके खिलाफ सीबीआई मामला दर्ज किया गया था।
लोकपाल ने आरोप लगाया है कि पिता-पुत्री की जोड़ी को विभिन्न संस्थाओं और संगठनों से पेशेवर शुल्क के रूप में बड़ी रकम मिली, जिनके साथ पूर्व आईएएस अधिकारी का सचिव या अध्यक्ष के रूप में आधिकारिक लेनदेन था।
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम