घर-घर देकर दस्तक की जा रही मनुहार...जरूर करें मतदान
जयपुर । आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण भी किया जा रहा है।
हवामहल विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सरिता शर्मा ने क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा कर। मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड के वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. सरिता शर्मा ने बताया कि हवामहल विधानसभा क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर 1 लाख 10 हजार 716 वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं 25 हजार 317 वोटर गाइड का वितरण किया जा चुका है। इस दौरान नव मतदाताओं एवं उनके परिजनों द्वारा मतदान संकल्प पत्र भरवाकर मतदान की शपथ दिलाई जा रही हैं। वहीं, मंगलवार से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए सतरंगी सप्ताह का आगाज किया जाएगा। वहीं, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती मुक्ता राव ने भी क्षेत्र के इलाकों में दौरा कर मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड वितरण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। श्रीमती राव ने बताया कि मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर जागरूक कर रहे हैं साथ ही वीएचए, केवाईसी, सक्षम एवं सी-विजिल जैसे जरूरी एप की जानकारी भी मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत 4 दिनों में सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र में 577 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाते हुए घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में