दिया कुमारी ने गर्भवती महिलाओं के लिए न्यूट्री किट उपलब्ध करवाये जाने हेतु निर्देश दिए
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास शासन सचिव श्री महेन्द्र सोनी की उपस्थिति में मंगलवार को सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 225-26 की बजट घोषणा के अनुसार गर्भवती महिलाओं को पांचवे महीने से न्यूट्री किट उपलब्ध करवाये जाने हेतु "सुपोषण न्यूट्री किट योजना" को साकार रूप दिए जाने के लिए अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
दिया कुमारी ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान पौष्टिकता का संवर्धन करने वाले भोज्य पदार्थों को "सुपोषण न्यूट्री किट" में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्धता से गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें पोषण युक्त खान-पान किट उपलब्ध करवाने हेतु कार्य कर रही है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में "मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना" के तहत आंगनबाडी केंद्रों पर 3 से 6 साल तक के बच्चों के लिए सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर अब 1 अप्रैल 2025 से पांच दिन दूध उपलब्ध करवाये जाना शुरू करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओ पी बुनकर, वित्तीय सलाहकार पदमचंद, अतिरिक्त निदेशक अनुपमा टेलर, उपनिदेशक डॉ. मंजू यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
रेल पटरियों पर पानी से थमी रफ्तार, जयपुर-मुंबई सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष