राजस्थान में दो समुदायों के बीच पटाखा जलाने को लेकर हुआ विवाद
जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा में पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ लोग एक दुकान के बाहर पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब चार दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और पटाखा चलाने का विरोध करने लगे। गुरुवार देर रात हुए विवाद के दौरान दूसरे समाज के लोगों में से एक व्यक्ति ने भाजपा की महिला पार्षद के पति देवेंद्र हाड़ा को चाकू मारकर घायल कर दिया।
भाजपा पार्षद के पति को मारा चाकू
घटना के बाद दोनों पक्षों के काफी लोग एकत्रित हो गए। भीड़ ने तीन कारों एवं एक एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीमगंज पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। जिला पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि पार्षद मंजू के पति देवेंद्र की चाय की दुकान है।
चाकू मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया
दुकान पर बैठे कुछ लोगों की दूसरे समुदाय के लोगों के साथ विवाद हो गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने देवेंद्र के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। चाकू मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। है। अन्य लोगों की पहचान की गई है। पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी