बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा
जयपुर । जिला महिला समाधान समिति, वन स्टॉप मॉनिटरिंग कमेटी एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक एडीएम सिटी वार सिंह की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। एडीएम ने जिला महिला समाधान समिति का पर्यवेक्षण करते हुए जिले में जीआरपी थाना में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र को अन्यत्र जगह शिफ्ट करने के लिए राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही वन स्टॉप केन्द्र सलूंबर के संचालन में नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।
बीबीबीपी योजनान्तर्गत प्रचारात्मक गतिविधि यथा रूबरू कार्यक्रम, किशोरी, एक्सपोजर विजिट आदि कराने व जिले में गिरते लिंगानुपात पर पीसीएनडीटी कोऑर्डिनेटर को प्रभावी निरीक्षण व पर्यवेक्षण हेतु निर्देश प्रदान किये। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे कुलदीप शर्मा ने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। पुलिस उप अधीक्षक हितेष मेहता ने राजकॉप सिटीजन एप द्वारा महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन एवं सहायता आदि के बारे में जानकारी दी। महिला अधिकारिता उप निदेशक संजय जोशी ने बताया कि प्रदेश के असंगठित और अनौपचारिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा एवं शिकायतों के निवारण हेतु त्रि-स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इन समितियों का उदद्ेश्य महिलाओं को कार्य करने की अनुकूल व स्वतंत्र परिस्थितियां व सुरक्षात्मक वातावरण मिल सके व कार्यस्थल पर किसी भी महिला के साथ किसी प्रकार का भावनात्मक, शारीरिक, लैंगिक एवं आर्थिक शोषण नहीं हो।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल