भारत से यूरोप में डीजल सप्लाई 90 प्रतिशत घटी
नई दिल्ली। भारत से यूरोप के लिए डीजल की सप्लाई पिछले 2 सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी मीडिया ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, लाल सागर में लगातार हो रहे हूतियों के हमलों के बीच अंतरराष्ट्रीय ट्रेड पर गहरा असर पड़ रहा है।
एशिया से यूरोपीयन यूनियन और ब्रिटेन जाने वाले कार्गो के शिपिंग चार्ज बढ़ गए हैं। ऐसे में पश्चिमी देशों की जगह एशिया में ही माल भेजना ज्यादा किफायती हो गया है। ब्लूमबर्ग ने वोर्टेक्सा लिमिटेड के डेटा के हवाले से बताया- फरवरी के शुरुआती 2 हफ्तों में भारत से रोज करीब 18 हजार बैरल डीजल यूरोप पहुंचा। यह जनवरी में हुई औसत डिलीवरी से करीब 90 प्रतिशत कम है।
हूतियों के डर से साउथ अफ्रीकी पोर्ट होकर जा रहे जहाज
स्पार्टा कॉमोडिटीज के विश्लेषक नोएल-बेसविक ने कहा- पूर्वी देश जैसे सिंगापुर में एक्सपोर्ट पश्चिमी देशों की तुलना में बहुत बेहतर हो गया है। यूरोप या अटलांटिक बेसिन की ओर जाने वाले टैंकरों को हूतियों के डर से दक्षिण अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे दूरी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर लागत पर पड़ता है। साथ ही कई बार उन्हें स्वेज कैनाल का रास्ता अपनाना पड़ता है, जहां जंग के खतरे को देखते हुए इंश्योरेंस चार्ज भी ज्यादा है। इन सब वजहों से शिपिंग चार्ज बढ़ रहा है।
फरवरी में भारत से किसी भी ईयू देश नहीं पहुंचा डीजल
डेटा के मुताबिक, फरवरी में डीजल का सिर्फ 1 शिपमेंट ब्रिटेन पहुंचा। वहीं ईयू में इसकी कोई सप्लाई नहीं हुई। हालांकि, हाल ही में मार्लिन सिसिली और मार्लिन ला प्लाटा नाम के 2 जहाजों में भारत से बैरल लोड किए गए हैं, जो इस महीने के आखिर तक नीदरलैंड के रॉटरडैम पहुंचेंगे। दूसरी तरफ, फरवरी में भारत से एशियाई देशों में पहुंचे डीजल कार्गो की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनमें से कुछ शिपमेंट बांग्लादेश और सऊदी अरब भी पहुंचे। पीस विक्टोरिया और ऑरेंज विक्टोरिया जैसे जहाजों पर लदा माल पूर्वी एशिया में डिलीवर किया जा रहा है।
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, इन इलाकों में होगी हल्की से मध्यम बारिश
आधार सुधार में मनमानी पर रोक, नए नियम जल्द लागू
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल