ग्रामीणों से पूछकर कराएं जाएंगे गांवों में विकास कार्य-मंत्री
जयपुर। राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी ने ग्राम पंचायत देशमा व मलिकपुर में जनप्रतिनिधि आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की। जलदाय मंत्री ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि उपखंड मालपुरा के गांवों में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 275 करोड़ की पेयजल परियोजना शीघ्र धरातल पर आएगी। चौधरी ने कहा कि वे क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आए हैं। ग्रामीण अपनी समस्या लिखित रूप से दें आगामी 15 दिन में इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिन समस्याओं का नियमानुसार समाधान किया जाना संभव नहीं होगा, इसकी सूचना परिवादी को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों को ग्रामीणों से पूछकर कराएं जाएंगे। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर अपने काम बताएं, ताकि उन्हें चरणबद्ध रूप से पूरा कराया जा सके।
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर