करौली में जिले के राशन डीलरों का प्रदर्शन
करौली । राजस्थान के करौली में जिले के राशन डीलरों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंप मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। मांग पूरी न होने पर एक अगस्त से राशन वितरण व्यवस्था बंद करने की चेतावनी दी है।
राशन डीलर अध्यक्ष अभिमन्यु कौशिक ने बताया कि पहले भी राशन डीलरों ने मुख्यमंत्री के नाम कई बार मांग पत्र सौंपे हैं लेकिन न तो सरकार ने और न ही खाद्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। राशन डीलरों ने बताया कि राशन विक्रेता को प्रतिमाह 30 हजार रुपये मानदेय निश्चित किया जाए। गेहूं पर 2 प्रतिशत छीजत दी जाए और पिछले 5-6 माह से राशन विक्रेता का केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा दिया गया कमीशन भी प्राप्त नहीं हुआ है जिससे तुरंत दिया जाए। आधार सीडिंग की राशि प्रदासी योजना के तहत वितरत गेहूं का कमीशन व ई केवाईसी का सीडिंग का मेहताना भी दिया जाये।
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय