सीमा पार कनेक्शन का खुलासा: श्रीगंगानगर में पकड़ा गया गैंगस्टर का साथी
श्रीगंगानगर। जिले में लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उनके निर्देश पर भारत के कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी करता था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान आकाशदीप पुत्र पीरा सिंह (19) निवासी 12 H मोहल्ला केसरीसिंहपुर, वर्तमान में चक केरा (श्रीगंगानगर) के रूप में की है। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का है और गांव में कुछ लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादियों से संपर्क होने की धमकी देता था। आरोपी के पास मोबाइल नंबर 9079910356 था। कॉन्स्टेबल गुरजीत सिंह की सूचना पर उसे थाने लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने शहजाद भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बातचीत करने की बात स्वीकार की।
मोबाइल और सोशल मीडिया से मिले सबूत
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रीयलमी कंपनी का पुराना मोबाइल जब्त किया। मोबाइल में सिम नंबर 9079910356 लगी थी। इंस्टाग्राम आईडी itsoy_akash और krystal_hactor नामक आईडी से भारत-पाकिस्तान के लोगों के साथ वॉइस चैट और +92 कोड वाले नंबरों पर जानकारी साझा की गई। गैलरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से शहजाद भट्टी के साथ फोटो एडिट की हुई मिली। व्हाट्सएप पर +923249695402 नंबर पर भेजे गए मैसेज का जवाब अंगूठे के निशान से आया था। आरोपी शहजाद भट्टी को फॉलो करता था और उसकी पोस्ट्स को लाइक व कमेंट करता था।
रेकी और वीडियो भेजना
पूछताछ में आकाशदीप ने बताया कि शहजाद भट्टी के कहने पर उसने भीड़-भाड़ वाली प्रमुख जगहों की रेकी की, वीडियो बनाए और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान भेजे। उसने इन जगहों तक पहुंचने का पूरा प्लान भी साझा किया। आरोपी के तार अंबाला के बराड़ा-दोसड़का रोड स्थित गांव सिंबला के पास से बरामद आरडीएक्स, आईईडी, डेटोनेटर और बैट्री मामले से भी जुड़े हुए हैं। यह आरडीएक्स पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के जरिए अमृतसर पहुंचाया गया, जो ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से पंजाब भेजा गया।
कई राज्यों में की गई रेकी
आरोपी ने शहजाद भट्टी के निर्देश पर पंजाब के कई जिलों के थानों के अलावा राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला में विभिन्न महत्वपूर्ण जगहों की रेकी की। इन जगहों के वीडियो पाकिस्तान भेजे गए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इसके नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद