माकपा प्रत्याशी अमराराम की पत्नी के पास 400 रुपये ही हैं...
सीकर । सीकर लोकसभा सीट के मापका के प्रत्याशी ने मंगलवार 26 मार्च को नामांकन दाखिल कर दिए। भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी मौजूद रहे। उधर कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी अमराराम की पत्नी के पास सिर्फ 400 रुपए हैं। नामांकन सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और कामरेड नेता वृंदा करात सहित कई नेता भी मौजूद रहे।
सुमेधानंद सरस्वती की ओर से दिए गए हलफनामे से पता चला है कि पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सुमेधानंद के पास नकदी सहित कुल 28.27 लाख रुपए की संपत्ति थी जिसमें 1 लाख 96 हजार 853 रुपए नकद थे। 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति नकदी समेत 62.80 लाख रुपए है। यानी 5 साल में उनकी संपत्ति डबल से भी ज्यादा बढ़ी है। 62.80 लाख की संपत्ति होने के साथ ही सुमेधानंद सरस्वती पर कुल 47.17 लाख की देनदारियां भी हैं। उनके पास 1.41 लाख रुपए नकद हैं। बैंक खातों में 1.68 लाख रुपए जमा है। 26.95 लाख रुपए उन्होंने उधार दे रखे हैं। पिछले चुनाव के दौरान उनके पास 16 लाख रुपए की सफारी गाड़ी थी जबकि इस बार 26.68 लाख रुपए की इनोवा गाड़ी है और 4.68 लाख रुपए के फर्नीचर हैं। 1.11 लाख रुपए का हथियार भी है।
कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी के चुनावी शपथ पत्र से रोचक जानकारी सामने आई है। पता चला है कि उनकी पत्नी के पास सिर्फ 400 रुपए नकद हैं। शपथ पत्र में दिए गए ब्यौरे के मुताबिक अमराराम के पास 5.53 लाख रुपए की संपत्ति है। पत्नी के बैंक खाते में 3.50 लाख रुपए जमा हैं। खुद के पास 35 हजार रुपए और पत्नी के पास सिर्फ 400 रुपए की नकदी है। उनके पास एक रिवॉल्वर भी है जिसकी कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है। साथ ही जयपुर में एक प्लॉट और सीकर में मकान होना बताया गया है। उनकी पत्नी के पास करीब 6 तोला सोना भी है जिसकी कीमत 3.50 लाख रुपए बताई गई है।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?