अभ्यर्थियों की पात्र जांच काउंसलिग 22 को होगी
जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग) परीक्षा-2022 के तहत 9 मई 2024 को जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से 22 मई 2024 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार की जाएगी। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आयोग वेबसाइट से काउंसलिंग लेटर, ऑनलाइन आवेदन-पत्र की प्रति, विस्तृत आवेदन-पत्र व विस्तृत आवेदन पत्र हेतु ऑनलाइन शुल्क की रसीद एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक व समय पर आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग के लिए पृथक से कोई बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार