निगम ने 1219 किलो पॉलीथिन की जब्त
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर द्वारा तीन दिवसीय अभियान चलाकर समस्त वार्डो, जोनों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की गई। तीन दिवसीय अभियान में 1219 किलो पॉलिथीन जप्त एवं 5 लाख 7 हजार 700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल कि गई।
आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर जयपुर के समस्त वार्डो, जोनों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के विरूद्ध जप्ती, जुर्माने की कार्यवाही किये जाने के लिए 15 मई से 17 मई 2024 तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में गठित विशेष टीमों द्वारा बाजारों, सब्जी मण्डियों, दुकानों पर जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक को जप्त किया गया। पहले दिन नगर निगम ग्रेटर के सातों जोनों में 463 किलो पॉलिथीन जब्त कर लगभग 2 लाख 12 हजार 300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। दूसरे दिन 361 किलो से भी अधिक पॉलिथीन जप्त की गई एवं लगभग 1 लाख 39 हजार रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। तीसरे दिन 395 किलो पॉलिथीन जप्त की गई एवं लगभग 1 लाख 56 हजार 100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तर्गत अब तक लगभग प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के तहत नगर निगम ग्रेटर के सातों जोनों में 1219 किलों पॉलिथीन जब्त की गई एवं लगभग 5 लाख 7 हजार 700 रूपये का जुर्माना राशि वसूल की गई।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी