संविदाकर्मी ऑपरेटर 1700 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
जयपुर । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रनिब्यूरो जैसलमेर द्वारा आज कार्यवाही करते हुए कपिल पुत्र आशाराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी खेतोलाई तहसील पोकरण जिला जैसलमेर दलाल आरोपिया श्रीमति शारदा विश्नोई कम्प्युटर ऑपरेटर संविदाकर्मी पीएचसी खेतोलाई के पति द्वारा परिवादी से क्लेम कार्य की प्रोत्साहन राशि के बिल वेरीफाई करने, कमप्यूटर में अपलोड कर बिलों का भुगतान करने की एवज में 1700 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. जैसलमेर इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के क्लेम कार्य की प्रोत्साहन राशि के बिल वेरीफाई करने, कम्पयूटर में अपलोड कर बिलो का भुगतान करने के एवज में श्रीमति शारदा विश्नोई हाल कम्प्युटर ऑपरेटर संविदाकर्मी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खेतोलाई द्वारा रिश्वत 1700 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।जिस पर एसीबी श्रीमान हरेन्द्र महावर उप महानिरीक्षक पुलिस म्रनिब्यूरो जोधपुर के सुपरवीजन में नरपत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी चौकी जैसलमेर के नेतृत्व में आज मय एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 01.03.2025 को आरोपी कपिल पुत्र आशाराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी खेतोलाई तहसील पोकरण जिला जैसलमेर दलाल (आरोपिया श्रीमति शारदा का पति) परिवादिया के क्लेम कार्य की प्रोत्साहन राशि के बिल वेरीफाई करने, कम्पयूटर में अपलोड कर भुगताने करवाने के एवज में 1700 रूपये राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपिया श्रीमति शारदा विश्नोई की तलाश जारी है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
सोनम रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत पर लगाई रोक
नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी
बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, किसानों को देंगे विकास की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद में घमासान, दोनों पक्ष आमने-सामने
सचिन, कोहली, धोनी के बीच शास्त्री की पसंद बनी चर्चा, ऑलटाइम XI में कई बड़े नाम गायब
अमेरिका के खिलाफ ईरान का आक्रामक रुख, 9/11 जैसे हमले की चेतावनी
छात्र आंदोलन को मिला फिल्मी दुनिया का साथ, हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी ने जताया समर्थन
पेपर लीक मामले में सियासी घमासान, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब