कांग्रेस 15 से घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलायेगी
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में एक माह तक चुनाव आयोग द्वारा चुनावों में पारदर्शिता को समाप्त कर लोकतंत्र एवं आम आदमी के वोट के अधिकार पर किए जा रहे प्रहार के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देश में लोकतंत्र एवं प्रजातन्त्र की रक्षा करने तथा भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर लगातार किए जा रहे प्रहार के विरूद्ध देशभर में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा पारदर्शिता के साथ चुनाव करवाने की बजाए आम आदमी के लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार किया जा रहा है जिसके विरोध में दिनांक 15 सितम्बर, 2025 से 15 अक्टूबर, 2025 तक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सभी जिला, ब्लॉक, मण्डल एवं बूथ कांग्रेस कमेटियां अपने-अपने क्षेत्र में आमजनता के बीच जाकर चुनाव आयोग द्वारा की जा रही इस धांधली के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा तैयार ज्ञापन पर आमजन के हस्ताक्षर लेकर लोकतंत्र पर हो रहे प्रहार को उजागर किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने सभी जिला प्रभारियों एवं जिलाध्यक्षों को आगामी सात दिवस में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कर इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु तैयारी करने के निर्देश दिए है। अभियान के तहत् सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ