बारिश के कारण कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन स्थगित
जयपुर । प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बिजली-पानी के मुद्दे को लेकर आज सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी कार्यकर्ताओं से जलभराव वाले इलाकों में आमजन की मदद करने की अपील की है दरअसल, कानून-व्यवस्था और बिजली-पानी के मुद्दों को लेकर गुरुवार को प्रदेशभर में जिला और तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन भारी बारिश के चलते धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और पानी-बिजली की समस्या के खिलाफ जिला व ब्लॉक स्तर पर होने वाला धरना-प्रदर्शन भारी बारिश से प्रभावित जिलों में आज के लिए स्थगित किया गया है. समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि पर्ची सरकार के कुप्रबंधन में जगह जगह जलभराव से बिगड़े हालात में आमजन की सहायता करें।
गहलोत ने आमजन से की यह अपील-पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में आमजन को सावधानी बरतने की अपील की है उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा जयपुर एवं प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश से जलभराव एवं सडक़ धंसने जैसी सूचनाएं मिल रही हैं. मैं आमजन से अपील करता हूं कि सावधानी बरतें एवं उफान पर आते हुए नालों, नदी एवं सीवरेज से बचकर चलें. थोड़ी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है।
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई