कांग्रेस करती है वोट बैंक की राजनीति-पूनियां
जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अलवर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक, जाति, धर्म, सम्प्रदाय की राजनीति करती है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विश्वास व सबका प्रयास की बात करते हैं. उज्जवला, आयुष्मान, आवास सभी को मिलते हैं। उन्होंने राजस्थान में हो रहे सात सीटों पर उपचुनाव में ज्यादातर में जीत का दावा किया।
भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की पॉलिटिक्स करती है और भाजपा सबको इकट्ठा करने की राजनीति करती है। राजस्थान में उपचुनाव वाली सीटों में केवल एक सलूम्बर भाजपा के पास थी, लेकिन अब अधिकांश सीटों पर भाजपा जीतेगी और कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकार पर अपराध बढ़ने के लगाए जा रहे। आरोपों पर पूनिया ने कहा कि कांग्रेस को अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए, जब प्रतिदिन 17 दुष्कर्म के मामले और पांच लाख मुकदमें दर्ज होते थे। कांग्रेस ने विरासत में बदहाल कानून व्यवस्था दी। राज्य की भाजपा सरकार ने पुलिसिंग पर फोकस किया है और जिस तरह मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं, उन्होंने इसके लिए प्लान बनाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आस पास के प्रदेशों से अपराधी किस्म के लोग घुसपैठ करते हैं। प्रदेश में भी ऐसे अपराधी तत्व हैं, लेकिन सरकार ने उनपर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में राजस्थान में एक बेहतर कानून व्यवस्था देखने को मिलेगी। जिले में पानी की समस्या पर उन्होंने कहा कि पूववर्ती गहलोत सरकार ने प्रदेश में जल जीवन मिशन योजना को लागू नहीं किया, अब भाजपा सरकार इसे पूरा करेगी, जिससे पानी की समस्या का निराकरण होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन