कोटा में सैटेलाइट अस्पताल की पक्की दीवार गिरी
कोटा । राजस्थान के कोटा में गुरुवार को करीब 2 इंच बारिश हुई। प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला तेज हो गया है। इसी के चलते कई स्थानों पर लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। कोटा में गुरुवार सुबह से मूसलाधार बारिश से रामपुरा इलाके में बड़ा हादसा हुआ। यहां हाल ही में बनी रामपुरा सैटेलाइट अस्पताल की नवनिर्मित 60 फीट लंबी और 30 फीट ऊंची पक्की दीवार गिर गई। गनीमत यह थी कि बारिश हो रही थी और लोग अपने घरों में दुबके थे। सड़क पर कोई नहीं था। ऐसे में लोगों की जान बच गई। हालांकि दीवार के सहारे खड़े दुपहिया वाहन दीवार के मलबे में क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद से लोग खौफ में हैं।
वहीं मौसम विभाग ने सुबह 11:30 बजे कोटा में 47 एमएम बारिश दर्ज की। डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश होने का नतीजा यह रहा कि शहर के कई निचले इलाकों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई। बाजारों में भी जल जमाव की स्थिति नजर आई। कोटा के औद्योगिक क्षेत्र का प्रेम नगर सेकंडों में घरों के बाहर सड़क पर पानी बहता दिखा। इलाके में हुई जल भराव पर स्थानीय लोगों का कहना था कि प्रेम नगर सेकंड इलाके में तेजाजी मंदिर के पीछे के नाले की वजह से यह हालात हुए हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यह हर साल की समस्या है। डेढ़ दो घंटे क्या पानी बरसे तो बस्ती की सड़कों पर सैलाब नजर आता है। पानी से मकानों को नुकसान हो सकता है। जनहानि तक हो सकती है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह श्रीराम रेंस फैक्ट्री के पीछे से डायवर्जन चैनल बनाकर इस पानी का निकास दूसरी ओर करे।
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव