अव्यवस्था देखकर कलेक्टर नाराज, 4 डॉक्टरों का वेतन काटने का आदेश
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित चरक हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर अचानक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह पहुंच गए. उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर में साइन नहीं करने पर चार डॉक्टर का वेतन काटने के निर्देश दिए. साथ ही सिक्योरिटी एजेंसी को 50 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया।
कई दिनों से आ रही थीं शिकायतें
दरअसल संभाग के सबसे बड़े अस्पताल चरक भवन में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायतें आ रही थीं. इसी को देखते हुए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह गुरुवार दोपहर अचानक अस्पताल पहुंच गए. यहां उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया. जिसमें ओपीडी इमरजेंसी और वार्डों के डॉक्टरों का एक ही में उल्लेख नहीं होने पर नाराजगी जताई. वहीं हाजिरी रजिस्टर में साइन नहीं करने पर चार डॉक्टर के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए. साथ ही सुरक्षा गार्ड द्वारा ड्यूटी में लापरवाही करने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रूपये की पेनल्टी लगा दी।
पेशेंट के लिए टोकन सिस्टम
जिला अस्पताल में 10 लिफ्ट हैं. इसके बावजूद अधिकांश बंद रहने के मामले सामने आते रहते हैं. इसी को देखते हुए कलेक्टर ने लिफ्ट चेक कीं तो दो लिफ्ट ही चालू मिली. पता चला कि बाकी में रिपेयरिंग का काम चल रहा है और जल्द सभी लिफ्ट चालू हो जाएंगी. इसी के साथ गायनिक वार्ड में मरीज के नंबरिंग सिस्टम सही नहीं होने पर कलेक्टर ने टोकन सिस्टम चालू करने के निर्देश दिए. जिससे कि मरीजों को परेशान ना होना पड़े. वहीं डॉक्टर की ड्यूटी का एक रजिस्टर बनाने के लिए कहा, जिससे पता चले कि किसकी ड्यूटी कहां पर लगी है।
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला