SMS अस्पताल में लापरवाही पर सख्त CM, जिम्मेदार अधिकारियों को लगाई फटकार
जयपुर: राजस्थान में जयपुर के सबसे मशहूर SMS अस्पताल में कल यानी गुरुवार को प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई थी. जिसपर सीएम ने देर रात संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मान सिंह में हुए इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सचिव के साथ बैठक ली. जिसमें सीएम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए.
घटना के बाद शिक्षा सचिव ने वार्ड का किया निरीक्षण
सीएम के साथ बैठक में शामिल होने के बाद शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार ने रात में ही अस्पताल के सर्जरी विभाग के 3एच वार्ड का निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों से बात की और घटना की जानकारी ली.
दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई
शिक्षा सचिव के निरीक्षण के बाद, प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए CAO सियाराम मीणा और AEN अंजू माथुर को उनके पदों से हटा दिया गया है. दोनों अधिकारियों को उनके मूल विभागों में वापस भेज दिया गया है. इसके अलावा, PWD वर्क्स के MOIC डॉ. राशिम कटारिया को भी उनके पद से हटाया गया.
क्या था मामला
गुरुवार यानी कल सुबह करीब साढ़े दस बजे जयपुर के एसएमएस अस्पताल के सर्जिकल वार्ड की यूनिट-3 में अचानक छत के प्लास्टर का एक हिस्सा गिरा था. इस घटना में दो मरीज घायल हो गए, जिनमें से एक के चेहरे, सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं. दोनों घायलों को तुरंत ऑपरेशन थियेटर (OT) में ले जाकर टांके लगाए गए. फिलाहल दोनों मरीजों की हालत अब स्थिर है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. घटना में दो बेड और एक टेबल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी.
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की