दूसरी बार सीकर पहुंचे सीएम
सीकर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अगस्त में 10 दिनों में दूसरी बार मंगलवार को सीकर पहुंचे। इस बार वे एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने सीकर आए थे, लेकिन सियासी गलियारों में बंद कमरें में हुई चर्चा का राजनैतिक कनेक्शन ढूंढा जा रहा है। इससे पहले वे 18 अगस्त को सीकर में एक संत की मुर्ति का अनावरण करने आए थे लेकिन तब इसके आयोजक भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ चुके और सीकर में कोंचिग एवं स्कूल चलाने वाले नेता थे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीकर के दांतारामगढ़ में सांगलिया धाम पर पहुचे। उन्होंने यहां बाबा खींवादास की 32वीं पुण्यतिथि पर धूणी पीठ पर धोक लगाकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उनके साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया, सूबे के राजस्व, उपनिवेशक एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री चौधरी, धोद विधायक वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल, पूर्व विधायक रतन, बाबर, प्रदेश मंत्री मधु, नीलम, भाजपा नेता गजानंद, भजनलाल रोहलन सहित बड़ी संख्या में भाजपाई एवं धूणी पर आस्था रखने वाले श्रद्धालु एवं तमाम आलाधिकारी भी यहां पहुंचे थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही