राज्यपाल से मिले सीएम
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने रतन टाटा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पद्मविभूषण से सम्मानित विश्व के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि सादगी एवं विनम्रता की मिसाल रहे स्व. टाटा का निधन देशवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन स्व. टाटा ने अपनी कर्मठता तथा जुझारूपन से विश्व पटल पर भारतीय उद्योगों को एक नई पहचान दिलाई। विजिनरी बिजनेस लीडर स्व. टाटा का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. टाटा ने केवल व्यवसायिक जगत में ही नहीं बल्कि समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री शर्मा ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन