सीएम भजनलाल ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान
जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सुबह महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर पूजा अर्चना की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देर रात महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित राजस्थान पवेलियन पहुंचे सुबह बोट से त्रिवेणी संगम का अवलोकन किया। उन्होंने त्रिवेणी संगम घाट पर पावन डुबकी लगाने के बाद मां गंगे की पूजा अर्चना, भगवान महादेव का दूध एवं गंगा जल से अभिषेक भी किया।
मुख्यमंत्री ने मां गंगे की आरती की और बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किए उन्होंने महाकुंभ के महाआयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उन्हें इस आयोजन के कुशल संचालन के लिए बधाई दी इससे पहले, मुख्यमंत्री शर्मा प्रयागराज एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने स्वागत किया मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ में बने राजस्थान मंडप का अवलोकन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं से भी भेंट की। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है।
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी