पीएम मोदी की जनसभा में एक लाख लोगों के आने का दावा
जांजगीर चांपा लोकसभा के सक्ती विधानसभा क्षेत्र जेठा के मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज दोपहर दो बजे आगमन होगा। जहां भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए जनता से अपील करेंगे।पीएम मोदी का छतासीगढ़ में दो दौरे हैं। जिसमें 23 अप्रैल को सक्ती के जेठा मैदान में आज दोपहर दो बजे पहुचेंगे और आम जनता के संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी पूरी की गई है। पांच हजार स्क्वायर फिट में तीन पंडाल बनाए गए हैं। जिसमें एक लाख लोगों के आने का दावा किया गया है।पीएम मोदी का जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। उनका यह दौरा अहम भूमिका रहेगा। वहीं सभा स्थल से लेकर पूरे इलाके में जवानों की तैनाती की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को बनाया गया है। मैदान में तीन हैलीपेड भी बनाए गए हैं। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और सुरक्षा जवानों का हेलीकॉप्टर उतरेगा। जहां से वे पंडाल तक कार के माध्यम से पहुचेंगे।छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि देश की आजादी के बाद कोई भी प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे पर नहीं आया। पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आने से जनता और भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह है। बड़ी संख्या में अमजनता उन्हें सुनने के लिए उत्साहित है।
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया