ऐसे लोगों को चुनें जो आपको चुनते हैं : करण जौहर
मुंबई। सोशल मीडिया पर बालीवुड फिल्मकार करण जौहर अपनी फिल्म और लाइफ से जुड़ी अपडेट्स साझा करते रहते हैं। करण जौहर ने इस पोस्ट में कई स्लाइड्स शेयर की हैं। इनमें उन्होंने अपने विचार फैंस के साथ साझा किए हैं। इन्हें शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, विचार जिनसे मैं सहमत हूं। पहली स्लाइड में उन्होंने लिखा, नियम 1: वे जो सोचते हैं, उससे कोई लेना-देना नहीं।
दूसरी स्लाइड पर लिखा था, कभी-कभी आपकी कीमत तब तक नहीं दिखती जब तक आपकी अनुपस्थिति का एहसास न हो। तीसरी स्लाइड पर लिखा है, एक रिमाइंडर: टॉक्सिक लोगों को नजरअंदाज करना खुद की देखभाल करना है। अन्य स्लाइड्स में लिखा था, अगर आप छोटी-छोटी बातों से विचलित हो जाते हैं, तो आप बड़े काम नहीं कर सकते। सीखने लायक बनें। आप हमेशा सही नहीं होते। ऐसे लोगों को चुनें जो आपको चुनते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपका साथ कभी नहीं देंगे क्योंकि वो आप हैं। फिर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हमेशा आपका साथ देंगे क्योंकि वो आप हैं। आपको बस अपने लोगों को ढूंढना है।
फिल्मों की बात करें तो करण जौहर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इसे शशांक खेतान ने लिखा और डायरेक्ट किया है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले इसे बनाया गया है। इस रोमांटिक कॉमेडी में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल, और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं। यह दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह