स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित बच्चे को लगाया करोड़ों का इंजेक्शन
जयपुर । राजस्थान के जयपुर में जेके लोन हॉस्पिटल में 26 महीने के अर्जुन को करोड़ों का इंजेक्शन लगाया गया। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित अर्जुन की ये बीमारी पिछले डिटेक्ट हुई थी। अर्जुन के पिता ने कहा कि इतना महंगा इलाज करवाना हमारे परिवार के लिए संभव नहीं था। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने क्राउड फंडिंग के लिए गाइड किया जिसमें हमें हर सेक्टर से मदद मिली।
अर्जुन का इलाज कर रहे रेयर डिजीज सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर प्रियांशु ने कहा कि अर्जुन इस बीमारी के कारण ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था। ये बीमारी दुर्लभ है जिससे इसका इलाज भी बहुत महंगा है। अर्जुन की मां शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सचिव समेत विभाग के तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों ने आर्थिक सहयोग देकर मदद की। निदेशक ने भी विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पत्र लिखकर आर्थिक सहयोग करने का आग्रह किया था।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ