बच्ची से रेप, मकान मालिक का बेटा फरार
बूंदी । राजस्थान के बूंदी में एक 7 साल की बच्ची से मकान मालिक के बेटे ने रेप किया फिर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची से रेप करने वाले मकान मालिक के बेटे को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक घर से फरार इस आरोपी ने किराये पर रहने वाले परिवार की बेटी को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। बूंदी के एसपी मीणा ने कहा कि यह घटना शहर के बाईपास रोड इलाके में हुई। उसके माता-पिता को इसके बारे में बाद में पता चला। माता-पिता ने देखा कि उनकी बेटी टॉयलेट करते समय परेशानी में थी और उसके निजी अंगों के आसपास खून के धब्बे थे। फिर उन्होंने सुबह बूंदी जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क साधा। उन्होंने कहा कि बाद में बूंदी जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत रेप का मामला दर्ज किया है। बता दें कि 2 हफ्ते पहले जोधपुर में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया था। पीड़िता अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी। फिर आरोपियों ने एक अस्पताल परिसर में उससे रेप किया। इस मामले पर एसीपी ने कहा कि बालिका के परिजनों ने सूरसागर थाने में 25 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 26 अगस्त को पुलिस को लड़की मिली। यह जानकारी उसके परिजनों को दी थी। युवती ने बताया था कि उसके साथ अस्पताल में गंदा काम हुआ था।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ