मुख्यमंत्री ने लोकदेवता तेजाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर के खरनाल स्थित जन-जन के आराध्य लोकदेवता वीर तेजाजी की जन्म स्थली पहुंचकर दर्शन किए। मुख्यमंत्री शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने वीर तेजाजी मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया व मंदिर कमेटी सदस्यों से आत्मीयता पूर्वक संवाद किया।
इस दौरान कमेटी सदस्यों ने शर्मा को साफा पहनाकर एवं वीर तेजाजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति मिर्धा, अजमेर संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा, आईजी रेंज श्रीमती लता मनोज कुमार, नागौर जिला कलक्टर डॉ.अमित यादव, पुलिस अधीक्षक श्री नारायण टोगस सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके